

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- सतपाल धानिया

स्थान- विकासनगर

सूबे में जारी चुनावी जंग में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है, जिसके चलते पछवादून की चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधानसभा में भी रौचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां हालांकि भाजपा ने बाजी मारते हुए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वैसे तो सूबे की राजधानी देहरादून से लगती पछवादून की चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधानसभा काफी मायनों में अहम है, लेकिन इस बार चकराता विधानसभा का मुकाबला काफी रौचक होता नजर आ रहा है। जहां पर भाजपा ने बालीवुड सिंगर्स जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चुनाव मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस से पूर्व काबिना मंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का चुनाव मैदान में उतरना तय हैं।

जहां से प्रीतम सिंह लगातार चार बार से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं, इतना ही नहीं उत्तराखंड बनने से पूर्व भी प्रीतम सिंह और उनके पिता स्वर्गीय गुलाब सिंह ने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। या यूं कहें चकराता विधानसभा क्षेत्र प्रीतम सिंह और उनके परिवार का एक अभेद किला है, जिसमें सेंध लगाने के लिए अन्य लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आपको यह भी बता दें कि रामशरण नौटियाल पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं और क्षेत्र में एक समाजसेवी के रूप में भी काम कर चुके हैं। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल का कहना कि पिछले 65 सालों से क्षेत्र की जनता ने परिवारवाद को झेला है, कहा कि इन सालों में विकास के नाम पर सरकारी धन और विधायक निधि का केवल दुरूपयोग हुआ है। जिसको इस बार बदलना है।


भाजपा से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार विकासनगर पहुंचे रामशरण नौटियाल ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया । जहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब भी दिया। जहां चकराता विधानसभा से दावेदारी ठोक रही जिला पंचायत अध्यक्ष और मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी मधु चौहान व मुन्ना सिंह चौहान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति परिवारवाद की नहीं है, जिसके चलते एक परिवार एक टिकट का नियम है। वहीं नियम सब पर लागू होता है। कहा कि जिसके लिए सब काम करते हैं, और यहां भी सब एक मंच पर भाजपा को जीताने का काम करेंगे। वहीं दूसरी ओर उन्होंने बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनके बेटे जुबिन नौटियाल ने जौनसार बावर का नाम देश विदेश के साथ ही बड़े मंचों पर रोशन किया है, जिस वजह से क्षेत्र के लोग भी उन्हें पसंद करते हैं। कहा कि चुनाव प्रचार में जुबिन तो साथ होंगे ही साथ ही अगर मौका मिला तो बालीवुड की अन्य हस्तियां भी उनके चुनाव प्रचार में नजर आ सकती है।


साथ ही जुबिन नौटियाल के अंबानी परिवार से नजदीकियों को लेकर पूछे गए सवाल पर रामशरण नौटियाल ने कहा कि जनता ने उन्हें मौका दिया तो आने वाले समय में अंबानी ग्रुप ही नहीं अन्य संबंधनों के सहयोग से क्षेत्र के विकास में योगदान दिया जायेगा। अब ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा प्रत्याशी बनाए गए बालीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल प्रीतम सिंह के मजबूत गढ़ में कितनी सेंध लगा पाते हैं और यहां यह भी देखना दिलचस्प होगा कि इस चुनावी जंग में पार्टी प्रत्याशी रामशरण नौटियाल का साथ में मुन्ना सिंह चौहान और मधु चौहान की कितनी भागीदारी होगी।


