क्या उत्तराखंड की जनता को लुभा पाएंगे आम आदमी पार्टी के वादे, पढ़े पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड के अंदर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अपना परचम अपने पैर अब तक नहीं जमा पाए|  जबकि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही कई बार अपनी सरकार बना चुकी हैं| वहीं अब आम आदमी पार्टी अपना वजूद बनाने के लिए उत्तराखंड में पैर पसारने आई है, और 2022 में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है |

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के अंदर नव निर्माण का संकल्प लेकर पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है| हालांकि दिल्ली के मॉडल पर आम आदमी पार्टी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता को लुभाने वाले वादे तो कर दिए हैं, पर क्या आम आदमी पार्टी के आने वाले वादे जनता को रिझा पाएंगे |

आम आदमी पार्टी राजनीति का दौर आम आदमी पार्टी के द्वारा बड़े अच्छे तरीके से खेला जा रहा है | उत्तराखंड के अंदर सैन्य परिवारों का बोलबाला है, इसलिए आम आदमी पार्टी ने कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का एजेंडा तो उठाया है, लेकिन क्या भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच में अपने आप को जमा पाएगी|

क्योंकि आम आदमी पार्टी के जितने भी राष्ट्रीय स्तर के नेता है, आए उन्होंने जनता को लुभाने के लिए अनेकों प्रकार के वादे करके चले गए| तो क्या जनता आम आदमी पार्टी के लुभाने वाली वादों पर जाएगी और जो वादे आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे हैं, क्या उन वादों को दिल्ली के अंदर पूरा किया गया है | अब यह तो 10 मार्च को ही पता चलेगा कि आम आदमी पार्टी ने जनता को अपने वादों से कितना लुभाया है |