

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- वाचस्पति रयाल

स्थान- नरेन्द्रनगर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं | लेकिन आज भी राज्य में लोग विकास विकास की तलाश में है | राजनीतिक दल चुनाव के समय तो सक्रिय हो जाते हैं लेकिन सरकार बनने के बाद जनता को नजर तक नहीं आते | ऐसा ही एक मामला सामने आया है टिहरी से | बता दें कि टिहरी के घनसाली विधानसभा के ग्राम सेंदुल में 461वोटर हैं | लेकिन राज्य बनने के 21 साल बाद भी गांव के ग्रामीण पेयजल व दूरसंचार की समस्याओं से जूझते आ रहे हैं |

ग्रामीणों का कहना है कि कई कागज़ और ज्ञापन देने के बावजूद भी चुने हुए जनप्रतिनिधि और सरकार ने आजतक उनकी एक नहीं सुनी |वहीं सरकार ने हर घर नल-जल योजना के तहत गांव में पेयजल पाइपलाइन बिछाई लेकिन महीनों गुजर जाने के बाद भी पेयजल पाइपलाइन शोपीस बनकर रह गई है | ग्रामीण दो से ढाई किलोमीटर पैदल चढ़ाई-चढ़कर पानी लाने को मजबूर हैं | दूरसंचार सेवाओं का बुरा हाल है |जिस कारण ऑनलाइन पढ़ाई निरंतर ठप पड़ी हुई है |


बच्चों का भविष्य अधर में लटक रहा है | ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए छात्र-छात्राओं को पैदल चढ़कर ऊंची चोटी के जंगलों में जाना पड़ रहा है |वहां भी यदा-कदा ही नेटवर्क आ पाता है |आखिर ग्रामीण और उनकी कितनी पीढ़ियों को दूरसंचार और पेयजल की मार झेलनी होगी | वहीं 21 साल बाद ग्रामीणों ने उक्त दोनों समस्याओं के निराकरण न होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।



