भतरौंजखान में 80 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान  – सल्ट (अल्मोडा)

विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी आचार संहिता के अनुपालन के तहत  पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। भतरौंजखान पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 80.50 किलो गांजा बरामद की है। बरामद गांजे की कीमत करीब 12 लाख 7 हजार 500 रुपये आंकी जा रही है।पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने चौकी तिराहा भिकियासैंण के पास चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान वाहन संख्या यूके 19 टीए 0596 ईको वैन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में सवार चालक बालम सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, निवासी ग्राम- रणथमल, तहसील मौलेखाल, जिला अल्मोड़ा। हॉल निवासी सक्खनपुर, पोस्ट- पीरूमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल के कब्जे से तीन प्लास्टिक बैगों में कुल 80.50 किलो गांजा बरामद की गई। पुलिस ने गांजे को सीज कर आरोपी तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया है |