

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- संजय जोशी

स्थान- रानीखेत

विधान सभा चुनाव से पहले रानीखेत विधानसभा में शराब तस्करी के मामले सामने आने लगे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा के राजस्व क्षेत्र देवलीखेत गांव में मोहन सिंह पुत्र कुंदन सिंह के बंद मकान के अंदर से 170 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

जिसमे मेकडेवल्स रम 88 पेटी, रम अद्धे की 21पेटी मेकडेवल्स रम पव्वे की 51पेटी,तथा 480खुले पव्वे बरामद किए गए। शराब पकड़ने वाली टीम में सेक्टर मजिस्ट्रेट के एम जोशी, उप निरीक्षक श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल डूंगर सिंह, एस ओ जी टीम के राजेश भट्ट,दिनेश नगरकोटी,दीपक खनका,संदीप शामिल थे।



