लालकुआँ में हुआ कोरोना विस्फोट, 90 मामले आये सामने

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान-  लालकुआँ

लालकुआँ क्षेत्र में  लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं | वहीं लालकुआं दुग्ध संघ एवं सेंचुरी पेपर मिल में कई दर्जन कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए | मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन हुई जांच में आई रिपोर्ट में नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं में 27, सेंचूरी पल्प एंड पेपर मिल में 37 और लालकुआं में 26 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए |

बता दें कि लालकुआं दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादों का एक बहुत बड़ा केंद्र है | जहां प्रतिदिन कई दुग्ध उत्पादों का कर्मचारियों के संपर्क में आना होता है | यहां के कर्मचारियों का संक्रमित पाया जाना एक बहुत बड़ी खतरे की घंटी है | यदि स्वास्थ्य विभाग एवं दुग्ध संघ द्वारा कोई बड़ा कदम नही उठाया गया तो इस संक्रमण को और अधिक फैले जाने से नहीं रोका जा सकता जो लोगों की जान के साथ एक बहुत बड़ा खिलवाड़ होगा ।

वहीं स्थानीय सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल में हजारों की संख्या में कर्मचारी कार्य करते हैं | कुछ दिन पूर्व भी यहां कई दर्जन लोग संक्रमित पाए गए थे और दूसरी जांच में भी 3 दर्जन से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं ।