हरक सिंह रावत के समर्थन में उतरा सुराज सेवा दल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – नरेश तोमर

स्थान – हरिद्वार

सुराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने निजी इंटरव्यू में बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हरक सिंह रावत  के साथ चुनाव से पहले जो छल किया गया, वह उत्तराखंड की जनता कभी माफ नहीं करेगी| जोशी ने बताया कि हरक सिंह अपने आदमियों के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं, और भ्रष्टाचारी नेता, भ्रष्टाचारी अधिकारी उसे पचा नहीं पाते |

यही कारण है कि भाजपा द्वारा उनको चुनाव से पहले साजिश रची गई कि उनका करियर खत्म किया जाए | लेकिन हरक सिंह रावत गढ़वाल की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे तो वह अवश्य जीत दर्ज करेंगे | क्योंकि उत्तराखंड जनता की भावनाएं हरक सिंह रावत के साथ हैं | वहीं जोशी ने बताया कि पुष्कर सिंह धामी सोच समझकर बयान दिया करें |

वैसे ही पुलिस के साथ किया गया छल किसी से छुपा नहीं हैं | यही भाजपा सरकार को ले डूबेगा, और वो जिस परिवारवाद की बात कर रहे हैं भाजपा सरकार में कई ऐसे विधायक और मंत्री हैं | जो स्वयं लोकसभा सांसद भी हैं केंद्रीय मंत्री भी हैं और उनके परिवार वालों को क्या टिकट नहीं मिली हैं? और वो लोग स्वयं लोकसभा सांसद और उन्हीं के परिवार वाले विधायक हैं |