छापेमारी के दौरान पुलिस को 22 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद, आरोपी मौके से फरार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- अज़हर मलिक
स्थान- बाजपुर
बाजपुर की बरहैनी चौकी पुलिस ने एक घर में छापेमारी करते हुए 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की । वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया | पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

कर दिया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर लगाई गई आचार संहिता में पुलिस प्रशासन मुस्तैदी से कार्य करता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई अमल में रही है। इसी के चलते बाजपुर की बरहैनी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव के एक युवक के घर में अंग्रेजी शराब का जखीरा रखा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरविंदर सिंह के घर में छापेमारी की। जहां पुलिस को आता देख गुरविंदर सिंह मौके से फरार हो गया |

वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस को घर में 22 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई | पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है और आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजबाल ने बताया कि चुनाव के चलते पुलिस टीम पूरी तरह मुस्तैद है। जिसके चलते पुलिस को सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।