जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – मनीष

स्थान – पिथौरागढ़

कोविड वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशीष चौहान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इग्यारदेवी पहुंचे | जहां लापरवाही को देखते हुए उन्होंने आशा, एएनएम के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए |

क्षेत्र में अभी तक 329 लोगों को कोविड की दूसरी डोज न लगाए जाने का मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की| उन्होंने डोर टू डोर सर्वे कर जल्द से जल्द शत प्रतिशत लोगों को कोविड की दूसरी डोज लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए|

वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इग्यारदेवी में आईश लाइंड, रेफ्रिजरेटर, मशीन और सौलर सिस्टम खराब हालत में पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल ठीक करवाने के निर्देश दिए। आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया सेकेंड डोज का वैक्सीनेशन 85 प्रतिशत के आसपास है, और हम इसे 100 परशेंन्ट करना चाहते है। ताकि पेन्डमिक पर कंट्रोल किया जा सकें|

उन्होंने कहा निरीक्षण के दौरान जो खामियां पाई गई है उसे ठीक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही कन्र्सनिंग लोगों के खिलाफ एक्शन लेने को भी कहा गया ।