तीन लोगों ने एक व्यक्ति के साथ की मारपीट, हालत नाजुक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में लगातार बढ़ती गुंडागर्दी लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है | आए दिन अराजक तत्व बिना किसी डर के मारपीट और अन्य घटनाओं को अंजाम देते नजर आ रहे हैं | वहीं हल्द्वानी शहर के रूप नगर मुखानी का एक मामला सामने आया है |

जहां आज से 2 दिन पहले अपने पिता के घर आए एक व्यक्ति पर रूपनगर में रहने वाले महेंद्र, विनीत, चेतन उर्फ कन्नू ने बिना किसी बात पर 42 साल के व्यक्ति को मारना पीटना शुरू कर दिया | जिसके बाद अब पीड़ित की हालत नाजुक बनी हुई है | बता दें कि पीड़ित पिता के घर रहने आया था | जहाँ आपस में दो भाइयों के बीच कहासुनी हो रही थी तभी पास में खड़े तीनों लोगों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट और ईटों से हमला करना शुरू कर दिया | वह पीड़ित को तब तक मारते रहे, जब तक कि वह व्यक्ति बेहोश नहीं हो गया | वही मारपीट के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए |

आनन-फानन में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों के ने उसकी हालत नाजुक बताई है | फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | बताया यह भी जा रहा है कि यह तीनों व्यक्ति रूपनगर में अपनी दबंगई दिखाते हैं और आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते हैं |