

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

अक्सर आपने नेताओं और बदमाशो की दबंगई के बारे देखा और सुना होगा, लेकिन इस बार किसी सरकारी विभाग की दबंगई की ख़बर सामने आ रही है | जसपुर के महुआडाबरा नगरपंचायत निवासी रामसेवक अग्रवाल की 10 एकड़ की जमीन है | पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसमें से कुछ जमीन पर महुआडाबरा नगरपंचायत द्वारा कब्जा कर अपने पिलर लगा दिए गए हैं |


पीड़ित ने इस बात की शिकायत उपजिलाधिकारी से की और अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है | वही इस पूरे मामले पर उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमे पीड़ित द्वारा एक एप्पलीकेशन भेजी गई है , जिसके कागजो में रामसेवक अग्रवाल का नाम दर्ज है ओर मेप में भी उनका ही स्वमित्व प्रदर्शित हो रहा है |


