

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

कोऱोना पॉजिटिव मरीजों की जिले में लगातार बढ़ रही संख्या के साथ अब जिला अस्पताल में आइसोलेट होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। खुद जिला अधिकारी ने पीपीई किट पहन कोविड सेंटरों का मौके पर मुआयना किया |

वहीं जिले में कोऱोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं, बेहतर भोजन, के साथ-साथ मनोरंजन की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल में आइसोलेट मरीजों को वाई- फाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी आशीष चौहान ने पहल की । आशीष चौहान जिलाधिकारी ने बताया हम रोजाना मीटिंग करते है जिसमें सीबीसी के लोग डेली अपना एक्शन प्लान बताते हैं । जिसके बाद पॉजिटिव लोगों पर सर्वे करने के बाद उस पर चर्चा होती है। वहीं कोविड वार्ड में कुछ शिकायत थी, जिसका हमने निरीक्षण किया और वहां कुछ सुविधाएँ बढ़ाने की कोशिश की|


जिसके लिए मरीजों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें फ्री वाई-फाई दिया जा रहा है | इसके अलावा आपदा कन्ट्रोल जिसमें खुद जिलाधिकारी का नंबर रहेगा | अगर मरीजों को खाने और स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं में कोई समस्या आती है तो वह सीधे जिलाधिकारी को सूचना दे सकेंगे।



