राज्य में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, इस बार ज्यादा सावधान रहने की जरुरत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

राज्य में कोरोना के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि यह संक्रमण ज्यादा घातक नहीं है। 97 प्रतिशत संक्रमित होम आइसोलेशन में रह कर इलाज करा रहे हैं। जबकि पूरे प्रदेश में संक्रमित मरीज अभी ज्यादा भर्ती नही हैं। जिससे अस्पतालों में भी बेड के लिए मारामारी की स्थिति नहीं आई है। वहीं वैद्य एम.आर. शर्मा ने भी बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त की |

उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल के बीच कोरोना की तीसरी लहर को रोकना बड़ी चुनौती है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण काफी घातक साबित हुआ था। संक्रमितों को सांस लेने में दिक्कतें होने से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी। जिससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ गए थे।

इस बार कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है, लेकिन संक्रमित घर में ही रह कर ठीक भी हो रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए इस बार थोडा ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है | भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचना, उचित दूरी का पालन करना और मास्क को चेहरे पर अवश्य पहनना चाहिए |