200 किलोग्राम गौ मांस के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- भगवानपुर

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार गौकशी के विरुध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी मंगलौर व थानाध्यक्ष भगवानपुर के नेतृत्व में गौकशी करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुध क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया | चैकिंग अभियान के दौरान ग्राम सिकरौढा में आम के बाग में अभि0 अनवर पुत्र सगीर निवासी ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार को आम के बाग ग्राम सिकरौढा से मय 200 किलोग्राम गौमांस गोकशी में इस्तेमाल उपकरण के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है |

मौके से दो व्यक्ति मुर्तजा पुत्र सुल्तान व असलम पुत्र सुल्तान नि0गण ग्राम सिकरौढा थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार फरार होने में सफल रहे जिनके विरूध्द थाना भगवानपुर मु0अ0सं0- 13/2022 धारा 3/5/11 उ0 गौवंश संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभि0 को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। वहीं पुलिस टीम में पी0डी0 भट्ट (थानाध्यक्ष) थाना भगवानपुर, उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजल्वाण, कॉन्स्टेबल  अमर सिंह और कॉन्स्टेबल करन कुमार शामिल रहे |