

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल व प्रशासन ने खुले खेल के मैदान में सब्जी मंडी लगाने का निर्णय लिया है | जिसके चलते यहाँ स्थानीय लोगों ने सब्जी मंडी पहुँचकर सब्जियां खरीदी। इस दौरान सभी लोगों ने मास्क का प्रयोग किया हुआ था। लोग बड़ी शालीनता के साथ सब्जी ले रहे थे।


व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा यह फैसला जनता को कोरोना से काफी हद तक निजात दिला सकेगा । उन्होंने कहा सब्जी मंडी पहले श्री राम सेवक सभा के समीप लगायी जाती थी, जिससे वहाँ पर काफी भीड़ हो जाती थी। जिस कारण प्रशासन व व्यापार मंडल ने यह कदम उठाया, जिसे लोगों ने भी काफी सराहा है।


