

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने और अपनी पार्टी की विचारधारा से कार्यकर्ताओं को रुबरु कराने के लिए काशीपुर पहुंचे थे | जहां उन्होंने एक पत्रकार वार्ता कर बताया कि उत्तराखण्ड की जनता अब एक तीसरे विकल्प की तलाश में है, जिसके लिए जनता आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है, उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जनता से जो भी वादे किये थे वह पुरे किए हैं |

इसी तरह से उत्तराखण्ड में भी जो भी घोषणाएं पार्टी द्वारा किये गये हैं वह पूरे होंगे | गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य बनाने के पीछे सबसे बडी मंशा पलायन को रोकने की थी लेकिन आज तक किसी सरकार ने पलायन रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये जबकि आप की सरकार आते ही बेरोजगारी की समस्या का समाधान करना आप सरकार की प्राथमिकता में होगा | जिससे पहाड़ों से पलायन को रोका जा सकेगा | साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को भी दुरस्थ करना उनकी प्राथमिकताओं में शुमार है।


उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी जनता की डिमांड बन रही है | दिल्ली के विकास का मॉडल को जनता देख चुकी है | इसलिए जनता अब भाजपा कांग्रेस के छलावे में नहीं आयेगी, और वास्तव में पहाड़ के विकास की सोच रखने वाली पार्टी को ही सत्ता पर काबिज करेगी | आम आदमी पार्टी लगातार उत्तराखण्ड में अपना जनाधार बढ़ा रही है, जिससे भाजपा पूरी तरह से बौखलाई हुई है।



