क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल : 10 जनवरी 2022

.मेष

 आज के दिन आपको विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने बीते समय में संतान के लिए कहीं निवेश किया था, तो आपको वह दोगुना होकर मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर भी आपको मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। यदि आपके भाई बहन आपको आज कोई सीख दें, तो आपको उसे मानना बेहतर रहेगा। सांयकाल के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। 

.वृष

आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, जो लोग कोई कारोबार करते हैं, उनको आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसमें आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है, इसलिए रुकना ही बेहतर है। 

.मिथुन

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यापार की कुछ डीलों को लेकर व्यस्त रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आज आपको व्यापार में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण भविष्य के लिए भी बचा पाने में सफल रहेंगे।

.कर्क

आज का दिन अध्यात्म कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है, तो उनके लिए भी आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आपकी माताजी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर रहेगा। 

.सिंह

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम भी लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और उन्हें अपने किसी प्रिय से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, जिसमें उन्हें किसी से लिए रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है, जो लोग किसी नए रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है।


.कन्या

आज आपको अपने आसपास के लोगों को पहचान कर ही उनकी बातों को मानना बेहतर रहेगा, नहीं तो कोई धोखेबाज व्यक्ति मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको संभलकर रहना होगा, क्योंकि आज आपके कुछ विरोधी आपको गलत सलाह दे सकते हैं, लेकिन आपको उसमें अपने दिल और दिमाग दोनों से ही फैसला लेना बेहतर रहेगा। आज यदि आपकी कोई झूठी तारीफ करें, तो आपको उसमें सतर्क रहना बेहतर होगा, क्योंकि वह आपका विरोधी भी हो सकता है। 

.तुला

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को आज जिस विषय में वह कमजोर है, उस पर कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके घर परिवार का माहौल त्योहार जैसा रहेगा, क्योंकि परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से परिवार के सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को सकता है। 

.वृश्चिक

आज के दिन जो लोग किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जा रहे हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको प्रॉपर्टी में कोई बेहतर सौदा हाथ लग सकता है। आज सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिन लोगों ने अपने धन का कहीं निवेश करने का सोचा है, तो उनके लिए आज दिन बेहतर रहेगा, इसलिए दिल खोलकर निवेश करें, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। 

.धनु

आज यदि आपके जीवन में कुछ उलझानें चल रही थी, तो वह जीवनसाथी की मदद से दूर होंगी, इसलिए आज आपको उनसे बातचीत करके अपनी सभी समस्याओं का हल ढूंढना होगा। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, जिसके कारण कार्य क्षेत्र में भी आज उत्साहित नजर आएंगे। 

.मकर

आज आपको अपने घर और व्यापार दोनों जगहों पर कड़वाहट को मिटाने या बदलने के कला को सीखना होगा, तभी आप आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में कामयाब हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी से चिकनी चिकनी बात करेंगे, तभी उनकी नाराजगी समाप्त होगी।

.कुंभ

यदि आपके मन में कुछ अवरोध चल रहे हैं, तो वह समाप्त होंगे, तभी आप किसी कार्य में मन लगा पाएंगे अन्यथा आज आप अपने कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान ना देने के कारण किसी कार्य में गलती कर सकते हैं और नौकरी कर रहे जातकों को डांट भी खानी पड़ सकती है। आज आपकी माता जी का जीवनसाथी से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, जिसमें आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

.मीन

आज का दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी लेकर आएगा, लेकिन आप उन पर लगाम लगाने की भी पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन फिर भी आप उसमें कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत संगति मे पड़ सकते हैं। आध्यात्मिक  क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको लाभ के कई अवसर हाथ लगेंगे।