

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जसपुर क्षेत्र अंतर्गत तहसील परिसर में लग रही सब्जी मंडी के कच्चे आढ़तियों ने आज अपने आढ़त की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया | उनका कहना है कि मंडी विभागीय अधिकारियों ने कच्चे आढ़तियों को नोटिस दिया है कि 24 घंटे में मंड़ी खाली की जाए नहीं तो जबरन खाली कराई जाएगी |

वहीं आढ़तियों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने पैसा भी मांगे | लेकिन आढ़तियों ने कहा कि सब्जी मंडी के लिए एक फड़ दिया हुआ है और पिछले 30 सालों से हम यहाँ फड़ लगा रहे हैं और साथ ही हर साल लाइसेंस भी नवीकरण भी करा रहे हैं | वहीं उप जिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि आज मंडी आढ़तियों द्वारा ज्ञापन दिया गया है, जिसमे विभाग द्वारा अतिक्रमण दिखाया गया है और नोटिस दिया गया है जिसे मंडी समिति एम.डी. को भेज दिया है | जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी |



