नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

लालकुआं कोतवाली के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के गेट पर स्थित नहर में अज्ञात युवक का शव मिला है । ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लालकुआं पुलिस, क्षेत्राधिकारी शान्तनु पाराशर ने चौकी इंचार्ज को अज्ञात शव के शिनाख्त कर मामले की जांच के निर्देश दिये गये है ।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शान्तनु पाराशर ने बताया कि एक सोयाबीन फैक्ट्री के पास 35 वर्षीय व्यक्ति का नहर में शव मिला है | जिसकी शिनाख्त के लिये आसपास के थानों में फोटो भेजा गया है | अंदाजा लगाया जा रहा है जिससे व्यक्ति की मौत नाले में गिरने से हुई है | शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है फ़िलहाल पुलिस जाँच में जुटी है |