

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान – जसपुर

आगामी 2022 के विधान सभा चुनाव में टिकट की दावेदारी को लेकर अब विरोध शुरू हो गया है | जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में कांग्रेस के पुराने नेता सुल्तान भारती अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए और कांग्रेस पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता की लड़ाई के लिए यह धरना दिया गया है क्योंकि यह क्षेत्र अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र है |


अब्दुल हफीज अंसारी को 30 साल पहले कांग्रेस ने टिकट दिया था लेकिन उस समय मात्र 650 वोटो से कांग्रेस की हार हुई थी | अल्पसंख्यक समाज की उस भूल को कांग्रेस आज तक माफ नहीं कर पाई | उन्होंने कहा कि या तो कांग्रेस जसपुर सीट को वीआईपी सीट घोषित करे या इस सीट को अल्पसंख्यक कोटे को दिया जाए |



