

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

नैनीताल जिले में कालाढूंगी के पास दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई, दोनों ही बीजेपी के नेता थे और बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर लौट रहे थे।


बता दें कि कालाढूंगी सड़क हादसे के दौरान दो परिवारों के चिराग बुझ गए। शनिवार को कार सवार दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई । इस घटना के बाद दोनों के परिवार के कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कमोला थाना क्षेत्र कालाढूंगी के पास हल्द्वानी की तरफ से आ रही रोडवेज तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को रौंद दिया। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हल्द्वानी के निजी अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बस से एक अन्य कार और बाइक भी टकराई थी, जिसमें दो अन्य लोग घायल भी हो गए थे।


सड़क हादसे में मरने वाले दोनों दोस्त सुमित चौहान (35) और जगदीश (40) बीजेपी के नेता थे। सुमित चौहान कोटबाग बीजेपी के मंडल मंत्री थे और जगदीश कोटबाग से बीजेपी के मंडल मंत्री थे। जो बैलपड़ाव से बीजेपी की विजय संकल्प यात्रा में शामिल होकर लौटे रहे थे, तभी बीच रास्ते में वो हादसे को शिकार हो गए।



