अगर स्वादिष्ट पकौड़े खाने हो, तो एक बार जरुर खाए रामलाल काका के पकौड़े

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल             

स्थान- उत्तरकाशी

कहते हैं कि उम्र किसी काम की मोहताज नहीं होती है और इसी कहावत को सिद्ध कर रहे हैं उत्तरकाशी शहर के बस अड्डे में पकौडी का ठेला लगाने वाले काका रामलाल |

रामलाल काका की उम्र करीब चौरासी के ऊपर पहुँच चुकी है | रामलाल काका पर पाँच बच्चों का बोझ है | लेकिन इस उम्र में भी उनके हाथों का स्वाद लोगों को दिल्ली मुम्बई से खींचे चले ला रहा है | पकौडी के कारीगर रामलाल काका का कहना है कि वह मूलरूप से यूपी के रहने वाले हैं और 1990 से यहां पर पकौडी का कारोबार करते हुए यहीं के हो गये हैं |

रामलाल काका ने सरकार पर भी आरोप लगाये कि उम्र के इस पड़ाव में पहुँचने के बाद भी आजतक किसी भी जनप्रतिनिधि ने उनकी सहायता नहीं की | वहीं इनकी पकौडियों के चाहने वालों का कहना है कि इनके हाथों मे स्वाद का दम है और वह बारम्बार यहां आकर पकौडियों का स्वाद लेते हैं ।