ब्लॉक प्रमुख ने प्राथमिक विद्यालय की समस्यओं के तत्काल समाधान के दिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह खटीमा के 22 पुल खेलड़िया राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उप प्रधान गोरख नाथ व मीडिया कर्मियों के विशेष आग्रह पर खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी व सांसद प्रतिनिधि साधू सिंह नामधारी द्वारा निरीक्षण किया गया | जहां विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे पेयजल व चहारदीवारी का अभाव पाया गया। ब्लाक प्रमुख ने समस्या का संज्ञान लेते हुए पेयजल और चहारदीवारी समस्या का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय व दो आंगनवाड़ी केंद्र के परिसर में तीन इंडिया मार्का नल है जिसमें से दो नल बहुत पहले से बंद पड़े सिर्फ एक नल चालू है |

जबकि संयुक्त विद्यालय में ढाई सौ छात्र-छात्रा अध्ययनरत हैं। वहीं चहारदीवारी के अभाव में विद्यालय परिसर में आवारा पशु व असामाजिक तत्व घुसकर आए दिन विद्यालय में नुकसान और गंदगी फैलाते रहते हैं जिससे बच्चे असुरक्षित माहौल में अध्ययन करते हैं। इस मामले में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जगदीश कनौजिया ने ब्लाक प्रमुख उप प्रधान व मीडिया कर्मियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि चहारदीवारी और पेयजल के अभाव में काफी परेशानी होती है

इसलिए चहारदीवारी और पेयजल की अति आवश्यकता है। वहीं समस्या को संज्ञान में लाने के लिए ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने मीडिया कर्मियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि पेयजल की व्यवस्था तत्काल कर दी जाएगी और चहारदीवारी का निर्माण भी बीडीसी बैठक के बाद तुरंत करा दिया जाएगा।