

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिथौरागढ़ को कैंपस का दर्जा दिये जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को छात्र-युवाओं ने एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति नरेंद्र सिंह भंडारी और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल का काफिला रोक कर प्रदर्शन किया और धरना दिया।

पिथौरागढ़ महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन सिंह मारकाना के नेतृत्व में छात्रों ने कहा कि एक नया कैंपस पिथौरागढ़ में खोला जाए। उन्होंने इस संबंध में कुलपति को एक ज्ञापन भी सौंपा। दरअसल एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति भंडारी और कैबिनेट मंत्री चुफाल मंगलवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पिथौरागढ़ महाविद्यालय पहुंचे।


इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन मारकाना के नेतृत्व में युवाओं ने मंत्री चुफाल और कुलपति भंडारी का काफिला रोककर उनका घेराव किया और जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष चन्द्र मोहन पांडेय ने कहा कि शासन द्वारा पिथौरागढ़ में प्रस्तावित सोबन सिंह जीना विवि के परिसर को पिथौरागढ़ महाविद्यालय से अन्यत्र पिथौरागढ़ में ही किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाए।


महाविद्यालय को कैंपस का दर्जा दिया जा रहा है, जो छात्र-छात्राओं के हित में नहीं है | साथ ही छात्रों ने विवि द्वारा की गई शुल्क वृद्धि को वापस लिये जाने की मांग की। कुलपति नरेंद्र भंडारी और मंत्री बिशन सिंह चुफाल के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ही छात्रों ने उनका घेराव खत्म किया।


