पानी का संकट झेल रहे भीमताल थकुड़ा के ग्रामीणों ने नैनीताल जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-प्रदीप कुमार

स्थान- धारी

पिछले 6 महीनों से पानी का संकट झेल रहे भीमताल थकुड़ा के ग्रामीणों ने नैनीताल जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया । कांग्रेस नेता गोपाल बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो भविष्य में आन्दोलन को उग्र किया जायेगा। नैनीताल जल संस्थान कार्यालय में ज्ञापन देते हुए ग्रामीणों ने कहा कि कई महीनों से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है और आपदा में पूरी लाइन टूट गई है | लिहाजा उनके गाँव में पानी का संकट बना हुआ है।

सहायक अभियंता दिलीप बिष्ट को गोपाल बिष्ट ने अवगत कराया कि 1884 में ग्रामीणों के श्रमदान और जल संस्थान के सहयोग से पेयजल लाइन को बिछाया गया लेकिन भीमताल टीआरसी के आस पास निर्माण से 35-40 साल पूरानी पेयजल लाइन बाधित हो रही है और आपदा से भी पानी की लाइन को खासा नुकसान हो रहा है। जबकि धारी ब्लॉक के ग्राम सभा अघरिया ग्वाला कोट में सबसे ज्यादा समस्या बनी हुई है जल संस्थान के कर्मचारी लापरवाह बने हुए है | जिसमें विभाग लापरवाह बना है | ग्रामीणों ने कहा कि थकुड़ा गांव पूरा अनुसूचित जाति बाहुल्य है और विकास भवन के पास ही है | जिसके बाद भी पानी का संकट यहां बना हुआ है ।

हांलाकि इस दौरान कांग्रेस नेता गोपाल बिष्ट ने सहायक अभियंता को कहा कि पिछले कई दिनों से वह इसके समाधान के लिये लगातार अधिकारियों को कह रहे हैं और बीटीटी की बैठक में भी यह मुद्दा उछला था लेकिन कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई है | गोपाल बिष्ट ने ऐलान किया कि अगर उनकी मांग को तत्काल नहीं पूरा किया गया तो आन्दोलन के साथ नैनीताल जल संस्थान पर पूरे गांव के लोग आन्दोलन करेंगे। वहीं सहायक अभियंता जल संस्थान दिलीप बिष्ट ने कहा कि दो दिनों में मौका मुआयना किया जायेगा, जिसके लिये ग्रामीणों को जानकारी दी गई है और जल्द ही गांव के पेयजल संकट को दूर किया जायेगा। इस दौरान बिरेन्द्र मेहरा,ईश्वर लाल,अजय कुमार समेत अन्य ग्रामीण वहां मौजूद रहे |