खटीमा ब्लॉक प्रमुख ने किया पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा विधानसभा की भारत नेपाल सीमा पर खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी द्वारा सांसद प्रतिनिधि साधु सिंह नामधारी,गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में मंगल गीत गाकर विधिवत पूजा अर्चना कर के बीस लाख की लागत से पुलिया निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। बता दें कि सीमा पर नाव घाट के आगे जाने वाले रास्ते में एक नाला पड़ता है जिसको क्रॉस करके जाना बहुत मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में काफी परेशानी बढ़ जाती है, जिसके लिए विगत कई वर्षों से मांग चल रही थी, जिसका निर्माण कार्य ब्लॉक प्रमुख द्वारा शुरू करा दिया गया है।

गौरतलब है कि इस पुलिया के अभाव में स्थानीय किसानों, सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ ही नेपाल आवागमन में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । वहीं खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी ने बताया कि सीमांत क्षेत्र मेलाघाट के ग्रामीणों की मांग पर बीएडीपी योजना के तहत हमने पुलिया निर्माण का शुभारंभ किया है। इस कार्य को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा जिसका लाभ सीमांत क्षेत्र के लोग उठा पाएंगे। वहीं कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कोहली ने ब्लॉक प्रमुख का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बताया कि सीमांत क्षेत्र के लोग बहुत खुश हैं क्योंकि इस पुलिया की विशेष जरूरत थी। जिसका निर्माण कार्य आज ब्लॉक प्रमुख द्वारा शुरू कर दिया गया।