

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 963491211, 8057536955




रिपोर्टर -दीपक नोटियाल
स्थान – उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के ग्राम सभा मातली की जनता ने पौराणिक श्री कपिलमुनि मन्दिर के अस्तित्व को बचाने के लिए भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस मातली के द्वारा प्राचीन मंदिर तक आने जाने का रास्ता उपलब्ध न करवाये जाने के खिलाफ जन आंदोलन किया।


ग्रामवासियों के पैतृक घाट, माँ गंगा तट पर जाने के रास्ते व भगवान श्री कपिलमुनि के मंदिर तक जाने का पौराणिक रास्ते को व मातली इंटर कालेज जाने के सभी रास्तों पर चाहरदीवारी व गेट पर पहरा लगा रखा है। किसी को भी इन धार्मिक स्थलों व स्कूल में आना जाना है तो प्रवेश की अनुमति के साथ आ-जा सकता है। तो वहीं ग्रामवासी अपने मंदिर, स्कूल, नदी तट में आने जाने का बेरोकटोक आवाजाही चाहते हैं।


इनकी मांगो को समर्थन देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लोकेन्द्र बिस्ट ने इनकी मांगो पर भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री से मिलकर समस्या का हल निकालने का ग्रामवासियों को भरोसा दिया। मौके पर ITBP के द्वितीय कमान अधिकारी निहाल सिंह भंडारी ने मांगो का प्रस्ताव लिया व नायब तहसीलदर ने ज्ञापन पत्र लिया। वहीं ग्राम प्रधान अनीता जोशी का कहना है कि ITBP ग्रामीणों को अपने स्थानीय देव के दर्शन के लिए उच्च अधिकारियों के आदेश की माँग करती है जिसके लिए वह और सभी ग्राम वासी नाराज है | इसके लिए सभी सरकार से जल्दी ही समाधान चाहते है।।


