

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

शहर में बढ़ते नशे के कारोबार को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस और एसओजी के द्वारा लगातार रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं | जिसके चलते एसओजी को बड़ी सफलता मिली | हल्द्वानी पुलिस और एसओजी ने आज 2 किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | बता दें कि कल काठगोदाम क्षेत्र में काठगोदाम पुलिस और एसओजी चेकिंग अभियान चला रही थी |

तभी काठगोदाम की तरफ से आ रहे कॉल टैक्स के पास दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए | जिसके बाद पुलिस ने राशि दी तो उनके पास से 2 किलो चरस बरामद हुई | यह लोग चरस को हल्द्वानी में सप्लाई करने के लिए आ रहे थे | पकड़े गए आरोपी भीमताल के रहने वाले हैं और काफी लंबे समय से चरस का कारोबार हल्द्वानी शहर में करते आ रहे हैं | नशे के कारोबार में रोकथाम के लिए पुलिस को अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है |



