सट्टे के अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

नैनीताल ज़िले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में सट्टे के अवैध कारोबार की रोकथाम के विरुद्ध प्रचलित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में थानाध्यक्ष मो0 आसिफ खान के नेतृत्व में गठित टीम ने देखरेख शान्ति व्यवस्था/गस्त के दौराने अभि0 रईश अहमद पुत्र मौ0 अली निवासी नई बस्ती ताज मस्जिद थाना वनभूलपुरा नैनीताल उम्र 48 वर्ष को सट्टे की खाई बाडी करते हुए रजा मस्जिद के सामने थाना बनभूलपुरा से पेन सट्टा पर्ची गत्ता व नगदी 2830/- रु0 के  साथ गिरफ्तार किया |

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जायेगा । वहीं पुलिस टीम में कानि0905 अमनदीप सिह (थाना वनभूलपुरा) और कानि0649 दिलशाद अहमद  (थाना वनभूलपुरा) शामिल रहे |