

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जहां पूरी हल्द्वानी में जगह-जगह चेकिंग अभियान किया जा रहा है, वहीं हल्द्वानी के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में दमुआढ़ूंगा क्षेत्र के जंगलों में डॉग स्क्वायड का एक बटालियन, पीएसी थाना काठगोदाम प्रभारी के साथ जंगलों में कांबिंग की |

बता दें कि हल्द्वानी में 30 तारीख को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है, जिसको लेकर क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी अपने पुलिस बल के साथ जगह-जगह चेकिंग अभियान चला रहे हैं |


वहीं दमुआढ़ूंगा क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड के साथ कई जगह जंगलों में कांबिंग की और लोगों का सत्यापन और संदिग्ध लोगों की पहचान कराने के लिए सत्यापन भी कराया |



