200 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो तस्कर गिरप्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  -दीपक नोटियाल  

स्थान –  उत्तरकाशी

बाबा काशी विश्वनाथ की भूमी उत्तरकाशी मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 200 ग्राम स्मैक बरामद की है | एस. पी प्रदीप राय ने बताया कि पहली बार जनपद से स्मैक की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गयी है जिसमें दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्तारी में हैं |

इसके आलावा और गिरोह के सरगना युद्धीष्ठर जिसके खिलाफ हरिद्वार के विभिन्न थानो मे 40 से अधिक मुकदमें दर्ज है उसको पकड़ने के लिए टीम गठित की गयी है | साथ ही पकड़े गये आरोपियों ने बताया कि युद्धीष्ठर उनको स्मैक दे कर उत्तरकाशी भेजता था और माल कहाँ देना है इसके लिए अलग-अलग नम्वर से फोन कर गिरोह को संचालित करता था | पुलिस की इस कामयाबी पर डी आईजी ने पुलिसकर्मियों को 2000 व एस. पी ने 2000 नगद ईनाम दिया गिया है | साथ ही एस. पी ने कहा कि नशे के करोबारियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी रहेगा |