भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे किच्छा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर–राजू सहगल

स्थान – किच्छा

उत्तराखंड में जल्द चुनाव होने वाले हैं । चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने किच्छा पहुंचकर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। किच्छा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उधम सिंह नगर जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान व किच्छा नगर अध्यक्ष बाबूदीन कुरेशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को बड़ी माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने एआईएमआईएम  सांसद असबुदद्दीन ओवैसी पर समाज को बांटने की गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया।

सिद्दीकी ने यह भी कहां कि ओवैसी ने तेलंगाना में मस्जिदों व वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा किया और उसको अपने कॉलेज व व्यापार के अड्डे बनाते हुए किसी भी गरीब व्यक्ति की मदद नहीं की । इस दौरान सिद्दीकी ने कहा कि तेलंगाना की जनता ओवैसी की पार्टी को नकार चुकी है, पहले ओवैसी के पिता सांसद थे और अब ओवैसी अपनी पार्टी का एक मात्र सांसद है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ओवैसी की नफरत की राजनीति को पहचान चुकी है और ओवैसी की नीतियों को जनता ने नकार दिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्दीकी ने ओवैसी को जिन्ना का सेकंड वैरीअंट बताते हुए कहा कि पहले जिन्ना ने कुर्सी की चाहत में देश का बंटवारा कर पाकिस्तान बनाया और अब जिन्ना की राह पर चलते हुए ओवैसी भी कुर्सी के लालच में हिंदू और मुस्लिम समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। सिद्दीकी ने कहा कि जिन मुस्लिमों को हिंदुओं से दिक्कत थी वह सभी जिन्ना के नेतृत्व में पाकिस्तान चले गए और अब जो मुस्लिम हिंदुस्तान में निवास कर रहे हैं वह सभी हिंदुओं के छोटे भाई हैं और आपस में प्रेम भाव के साथ व्यापार व कारोबार करते  हैं।