ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- विशेष चंद्र शर्मा
स्थान- बाजपुर
बाजपुर के चीनी मिल गेट पर भूख हड़ताल कर रहे चीनी मिल के मृतक आश्रितों को समर्थन देने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने चीनी मिल के मृतक आश्रितों से वार्ता की और सरकार के चीनी मिल के मृतक आश्रितों की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की।

बता दें कि बाजपुर के चीनी मिल गेट पर नियुक्ति की मांग को लेकर चीनी मिल के मृतक आश्रित बीते 9 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे हैं। लेकिन चीनी मिल के मृतक आश्रितों की मांग सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही है यही कारण है कि भूख हड़ताल के चलते सरकार का प्रतिनिधि मंडल चीनी मिल के मृतक आश्रितों से वार्ता करने के लिए नहीं पहुंचा है। इसी के चलते पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर के चीनी मिल गेट पर भूख हड़ताल कर रहे मृतक आश्रितों से वार्ता करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने चीनी मिल के मृतक आश्रितों को अपना समर्थन दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारू है। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने मृतक आश्रितों के मामले को कैबिनेट में लाने की बात कही थी लेकिन सरकार द्वारा मृतक आश्रितों के मामले को कैबिनेट में नहीं लाया गया। जिसके चलते उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही मृतक आश्रितों की मांग को पूरा नहीं किया तो कांग्रेस मृतक आश्रितों के मामले को चुनावी घोषणा पत्र में लाकर कांग्रेस की सरकार आने पर पूरा किया जाएगा।

