चीनी मिल के मृतक आश्रितों को मिला कांग्रेस का समर्थन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान-  बाजपुर

बाजपुर के चीनी मिल गेट पर भूख हड़ताल कर रहे चीनी मिल के मृतक आश्रितों का आंदोलन छठे दिन भी जारी रहा। जहां बीते दिन तबीयत खराब होने के चलते प्रशासन द्वारा जबरन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए गए चार मृतक आश्रित स्वस्थ होकर पुनः भूख हड़ताल पर बैठ गये | बता दें कि चीनी मिल में नियुक्ति की मांग को लेकर मृतक आश्रितों ने बाजपुर के भगत सिंह चौक पर भूख हड़ताल शुरू की थी लेकिन प्रशासन द्वारा मृतक आश्रितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आंदोलन को चीनी मिल परिसर में करने की बात कही गई जिसके चलते बीते दिन चीनी मिल के मृतक आश्रित चीनी मिल गेट के बाहर भूख हड़ताल कर रहे थे कि तभी देर रात अचानक 4 मृतक आश्रितों की हालत खराब हो गई।

मृतक आश्रितों की हालत खराब होने की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने भारी पुलिस बल के बीच चार मृतक आश्रितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था। वहीं स्वास्थ्य केंद्र से स्वस्थ होकर चारों मृतक आश्रित चीनी मिल गेट के बाहर चल रही भूख हड़ताल में सोमवार को पुनः बैठ गए। जहां मृतक आश्रितों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द मांग पूरी करने की अपील की।

इस दौरान मृतक आश्रित मोहनीश कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिनिधि मंडल मृतक आश्रितों से वार्ता करने के लिए नहीं आया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मृतक आश्रितों की मांग को पूरा नहीं होती तब तक मृतक आश्रितों की भूख हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मृतक आश्रितों के आंदोलन को कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला | जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मृतक आश्रितों की मांग को जल्द पूरा करने की मांग की है ।