कड़ाके की ठंड में सड़को पर निकले डीआईजी कुमाऊं, जाना लोगों का हाल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंजक सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

कड़ाके की ठंड को देखते हुए पुलिस भी अब पूरी तरह से सतर्क हो गई है । डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे आधी रात को कड़ाके की ठंड में हल्द्वानी की सड़को पर नज़र आए जहां उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से उनका हाल चाल जाना साथ ही उन्हें सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।

दूसरी तरफ़ रोडवेज पिकेट में तैनात दो पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने एक एक हज़ार रुपए का रिवार्ड देकर उनका मनोबल बढ़ाया है साथ ही उन्होंने सड़को पर जल रहे अलाओ पर हाथ सेक रहे लोगो से भी उनका हाल चाल जान। दूसरी तरफ पंजाब के अमृतसर में हुई घटना पर उन्होंने कहा की अमृतसर की घटना बेहद संवेदन शील है जिस पर उन्होंने पूरे कुमाऊं और तराई क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया था।और पुलिस को पूरी तरह से मुस्तैद रहने के निर्देश भी दिए गए थे ।