

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय कार्यक्रम पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खटीमा में कंजाबाग चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगेगी, इसके साथ ही खटीमा में एआरटीओ ऑफिस खोलने का भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने खटीमा में कुल 269 करोड़ों की 84 योजनाओं का शिलान्यास और 12 योजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण खटीमा में 400 छात्र–छत्राओं का जनजाति आवासीय एकलव्य विद्यालय है ।


तो वहीं मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में स्वर्गीय सीडीएस बिपिन रावत के पोस्टर बैनर लगा रही है जबकि कांग्रेस पार्टी उन्हें गुंडा कहा करती थी । वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पिथौरागढ़ चंपावत सांसद अजय टम्टा भी मौजूद रहें, थारू जनजाति के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद अजय टम्टा के साथ थारू होली पर जमकर डांस किया।


