क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने की खुली बैठक आयोजित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर के ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे | जहां जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनका जल्द समाधान करने की मांग की। बता दें कि बाजपुर के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों की खुली बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के सामने अपने क्षेत्र की समस्याओं को रखा और उनका तत्काल समाधान कराने की मांग की। इस दौरान बैठक में मौजूद अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों को जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सरिता देवी ने कहा कि बैठक में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए बैठक आयोजित की गई है। वहीं एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं रखी जा रही है उनका समाधान करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।