मांगो को लेकर बैंक कर्मचारियों ने की दो दिन की हड़ताल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

स्थान – नैनीताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के नेतृत्व में बैंकों का निजीकरण किये जाने से खफा बैंक कर्मचारी दो दिन के लिये हड़ताल पर चले गये। जिससे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर सरोवर नगरी नैनीताल में बैंक कर्मचारियों ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया और जमकर अपनी भड़ास निकाली ।

एस.बी.आई सचिव गोकुल चन्द्रा ने कहा केन्द्र सरकार बेवजह बैंक के कर्मचारियों को परेशान कर रही है। तो वहीँ बैंक कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने निजीकरण की नीतियों को बंद नही किया तो वह सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिये मजबूर हो जायेगे। बैंक के सभी कर्मचारियों ने एक जुटता का परिचय देकर सरकार द्वारा किया जा रहा बैंकों के निजीकरण को तत्काल बन्द किया जाने मांग की । इस दौरान बैंक यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण साह भी मौजूद रहे।