

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- राकेश जोशी

स्थान- चोरगलिया

राज्य सरकार को सबसे ज्यादा खनन से राजस्व देने वाली गौला व नंधौर नदी को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक द्वारा वाहन स्वामियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया | जिसमें वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी, उप वनक्षेत्राधिकारी, चोरगलिया थाने के थानाध्यक्ष, खनन समिति की अध्यक्ष, वन निगम के कर्मचारी व तमाम वाहन स्वामी लोग मौजूद रहे | जिसमें वाहन स्वामियों द्वारा भी सुझाव दिए गए कि खनन सत्र को किस तरह से सुचारू किया जाए, जिससे खनन सत्र में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो | वहीं सभी के सुझाव प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक ने गंभीरता से लेते हुए हर सुझाव को सुना और वाहन स्वामियों को आश्वासन दिया कि खनन सत्र सुचारू रूप से चल सके |

इसके लिए वन निगम हर संभव प्रयास करेगा | वहीं चोरगलिया थानाध्यक्ष हरेंद्र नेगी ने बताया कि खनन के चलते तमाम वाहन सड़क के किनारे खड़े रहते हैं जिससे जाम की स्थिति बनती है। वहीं इस सत्र में कोई भी वाहन सड़क के किनारे खड़े नहीं रहेंगे, अगर कोई वाहन सड़क के किनारे खड़े पाए जाते हैं तो उन वाहनों का विधिवत चालान किया जाएगा जिसमें समस्त वाहन स्वामियों ने सहमति जताई | इस दौरान बैठक में प्रभागीय लौगिंग प्रबंधक, उप वनक्षेत्राधिकारी, वन निगम के कर्मचारी, चोरगलिया थानाध्यक्ष, खनन समिति के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, व समस्त चोरगलिया के वाहन स्वामी, मौके पर मौजूद रहे।



