

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 16 दिसम्बर 2021

मेष


आज के दिन दूसरों की अनचाही मदद करने से बचना चाहिए वहीं ऑफिस में भी सभी के कार्यों में मदद करें साथ ही क्रिएटिव कार्यों को करना आपके लिए बेहतर रहेगा हो सकता है कई लोग आपकी किसी बात पर सहमत न हो लेकिन इस बात पर ध्यान न दें नहीं तो कार्य बाधित हो सकता है.
वृषभ


आज के दिन कामकाज को सही तरीके से करने के लिए उनकी लिस्ट तैयार करें | ऑफिशियल कार्यों में अच्छे परिणाम पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करना चाहिए | व्यापारियों को आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है |

मिथुन

आज के दिन काम में मन नहीं लगने पर मानसिक भटकाव से जूझना पड़ सकता है | दूसरों के बहकावे में आकर खुद को भ्रमित ना करें | वहीं कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बनेंगे, लेकिन कानूनी कार्यवाही पूरी रखें अन्यथा अच्छे अवसर हाथ से निकल सकते है |
कर्क

आज के दिन खर्च को लेकर संयम दिखाने की जरूरत है, वर्तमान के ऑफर और लाभ देखकर कतई खर्च न करें | यदि नौकरी से रिलेटेड परेशानियां चल रही है तो उसमें कुछ स्थितियां संभलती हुई नजर आ रही है |लकड़ी का कारोबार करने वालों के लिए समय नुकसान भरा हो सकता है |
सिंह

आज के दिन मेहनत से भागना नहीं है क्योंकि नकारात्मक ग्रहों की चाल आलसी बनाकर महत्वपूर्ण कार्य को बिगाड़ सकती है|ऑफिस में भी काम का दबाव बढ़ सकता है |बॉस के प्राथमिकता कामों पर फोकस करें | वहीं कार्यस्थल पर बदल रही परिस्थितियों को देखते हुए नौकरी छोड़ने का विचार आ सकता है |
कन्या

आज के दिन संयमित व्यवहार रखें, परिजनों से मतभेद की आशंका है | विरोधी आपको व्यर्थ मुद्दों पर फंसाकर भटकाने का प्रयास करेंगे, तो वहीं दूसरी ओर कोशिश करें कि किसी विवाद में न उलझें | कर्मक्षेत्र में अगर आप टीम लीडर है तो अपने साथियों पर कठोर नियम लागू करने से बचना चाहिए कारोबारियों को नए संबंधों के साथ निवेश बढ़ाने का मौका मिलेगा. कामकाज की दौड़धूप से व्यस्तता बनी रहेगी |
तुला

आज के दिन जहां एक ओर आय में कमी होती दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर खर्चों की लिस्ट भी कुछ लंबी होगी, इसलिए धन से संबंधित चीजों के लिए अलर्ट रहें | शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभ की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं |
वृश्चिक

आज के दिन खुद को ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मक रखें | महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरी होने की संभावना है | ऑफिस में कामकाज को लेकर नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए पूरी तरह तैयार रहें | वहीं टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा | कारोबारियों के लिए भी दिन शुभ रहने वाला है |
धनु

आज के दिन आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे. परिश्रम के साथ आगे बढ़ें | कार्यस्थल की बात करें तो ऊर्जावान रहते हुए, ऑफिस के काम को अंजाम दे पाने में कामयाब रहेंगे | खाने-पीने या रेस्टोरेंट का कारोबार करने वालों को आज घाटे का सामना करना पड़ सकता है |
मकर

आज के दिन अपने व्यवहार और हंसी मजाक के तरीके से आप लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे | आपका पूरा दिन प्रसन्नता के भाव से भरपूर रहेगा, तो वहीं घर या कार्यस्थल की छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड ऑफ करने से बचना चाहिए |
कुंभ

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा | अपने मन पसंदीदा कार्यों को वरीयता दें | जरूरी काम पर फोकस बनाए रखें और कार्यस्थल पर लापरवाही या नियमों के उल्लंघन से बचें | अच्छे प्रदर्शन से बॉस से सराहना मिलेगी | पार्टनरशिप में काम कर रहे कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है |
मीन

आज के दिन करीबी लोग आपका मनोबल बढ़ायेंगे, सभी के साथ बातचीत करते हुए अपनी बातों को उनसे साझा करें | ऑफिशियल जरूरी कामों को प्राथमिकता से निपटाने में गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी | सॉफ्टवेयर से जुड़ा कारोबार करने वाले लोग सजग रहें |


