धार्मिक संगठन के साथ पुलिस प्रशासन की बैठक हुई आयोजित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- विशेष शर्मा
स्थान- बाजपुर

बाजपुर कोतवाली में आगामी विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस प्रशासन ने धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ बैठक की और क्षेत्र में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने धार्मिक गुरुओं से क्षेत्र में चुनाव के दौरान होने वाले धार्मिक विवाद को होने से रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। जिसके चलते बाजपुर कोतवाली में एसडीएम राकेश चंद तिवारी और सीईओ वंदना वर्मा की अध्यक्षता में धार्मिक संगठन से जुड़े लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान बैठक में पुलिस प्रशासन ने धार्मिक गुरुओं से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले लोगों पर नजर रखने और पुलिस को मामले की जानकारी देने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस प्रशासन ने धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि यंत्रों की ध्वनि को नियंत्रित करने और धार्मिक स्थलों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी अपील की। इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह का धार्मिक विवाद उत्पन्न ना हो उसके लिए बैठक का आयोजन किया गया है |