

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- प्रदीप कुमार

स्थान- धारी

पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी भीमताल विधान सभा के लगभग 190 गाँव में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुन चुके है | उन्होने बताया कि पहाड़ो में युवाओं को शराब पिलाकर उनको बहकाया जा रहा है | उनको नशे की लत लगाई जा रही है | हम उनको बचाने का काम करेंगे और जहां स्वास्थ, शिक्षा व रोजगार की बेहतर स्थिति से पहाड़ से हो रहे पलायन को रोकने का काम हम करेंगे। साथ ही जन हित से जुड़े मुद्दों को लेकर सामूहिक रूप से लामबंद होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है | उन्होंने कहा कि आज के दौर में जनता महंगाई, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं से परेशान है | मंहगाई चरम पर है, आर्थिक तंगी से जूझ रहे पहाड़ के लोगों पर लगातार महंगाई चाबुक चला रही है |

पहाड़ से पलायन रोकने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है तभी पहाड़ो से पलायन रुकेगा | स्वरोजगार की दिशा में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व महिलाओं को रोजगार से जोड़कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है | स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं का रुझान बड़ा है और वह शहरी चकाचौंध से पहाड़ो की ओर आकर्षित हो रहे है ऐसे नौजवानों को बढ़ावा देना चाहिए । आज के दौर में स्कूलों में पढ़ाई नही हो पा रही है, कई स्कूलो में 60 बच्चे है तो एक शिक्षक है ऐसे में पढ़ाई कैसे होगी | स्कूलो में औचक निरीक्षण तक नही होता है | टीचर 50 किमी दूर से स्कूलो में आते है और दो बजे छुट्टी कर चले जाते है ऐसे में गरीब लोगों के बच्चे कैसे पढ़ पाएंगे । ऐसे में जनता को जागरूक होना बहुत जरूरी है जिस कार्य को हम कर रहे है ।



