

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – संदीप कुमार
स्थान – रूड़की

आईआईटी रुड़की ने अपना बायो इनक्यूबेटर लॉन्च किया है जिससे स्टार्ट-अप इनक्यूबेटेड को अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और उपकरणों के साथ काम करने और उनके शोध करने के लिए सुनिश्चित किया जा सके। आईआईटी रूड़की के निदेशक प्रोफेसर अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा और जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विकास हमारे देश की प्रगति के लिए अनिवार्य है। यह बायो-इनक्यूबेटर युवा उद्यमियों को विकास करने में सक्षम बनाएगा। उनके स्टार्ट-अप को पंख देगा |


बायो-इनक्यूबेटर मल्टी एक्टिविटी सेंटर (MAC) में विकसित किया गया है जो छात्र गतिविधियों के केंद्र में है। यह 6000 वर्ग फुट से अधिक के विशाल स्थान में फैला हुआ है और इसमें अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरणों के साथ कई प्रयोगशालाएं हैं जो स्टार्ट-अप को उनके अनुसंधान और विकास में सहायता करती हैं।



