कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली के जवाब में भाजपा ने निकाली जन आशीर्वाद रैली

             

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान– उत्तरकाशी

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

उत्तरकाशी ज़िले में कांग्रेस पार्टी की जन आक्रोश रैली के जवाव में आज भाजपा नेता चन्दन पवाँर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद रैली का आयोजन किया | जिसमें तिलोथ बैण्ड से विशाल बाइक रैली जो कि जनपद के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए तिलोथ में सम्पन हुई | रैली के संयोजक पूर्व प्रमुख एवं जिलापंचायत सदस्य डीपीसी चन्दन पवाँर ने इस मौके पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला | साथ ही भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश चोहान ने कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अन्तर बताकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला |

साथ ही उन्होने विशाल बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न स्थानों पर मोदी और धामी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रवाना किया | वहीं भाजपा नेता चन्दन पवाँर ने बताया कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड के हर जन मानुष के लिए काम कर रही है और विपक्ष पिछले दस सालों से एक ही एजेन्डे पर काम कर रहा है | साथ ही उन्होंने विजयपाल सजवांण के बयान को एक प्रोपगेन्डा के तहत होपलेस मे दिया बयान बताया । अब देखना यह है कि गंगोत्री विधानसभा में दोनो पार्टियां अपना दम दिखा रही है पर बाजी कौन मारता है यह समय बतायेगा |