

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रूड़की

रुड़की के चकबंदी विभाग में धांधली के मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा नेता आत्मदाह करने तहसील कार्यालय पहुंच गए। वहां पर पुलिस को तैनात देख भाजपा नेता पेड़ पर चढ़ गये उनके पास एक बैग भी था । पुलिस कर्मियों ने उन्हें पेड़ से उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे | वहीं बमुश्किल घंटो की मशक्कत के बाद व्यक्ति को पेड़ से उतारा गया। बता दें कि हरिद्वार के कनखल निवासी जगजीवन राम ने चकबंदी के बंदोबस्त अधिकारी को 3 दिसंबर को एक ज्ञापन दिया था जिसमें बताया गया था कि बेलडा और कुछ गांव में चकबंदी प्रकिया में धांधली की गई है जिसमें कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं इन मामलों में कार्रवाई नहीं होने पर जगजीवन राम ने 15 दिसंबर को चकबन्दी के बंदोबस्त अधिकारी न्यायलय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी जिसको लेकर ख़ुफ़िया विभाग भी उसकी तलाश कर रहा था। वहीं आज सुबह जगजीवन राम एक बैग लेकर तहसील कार्यालय आत्मदाह करने के लिए पहुंच गये।

उनका आरोप था की चकबंदी अधिकारी भूमाफियाओ के साथ मिलीभगत कर बड़े घोटाले को अंजाम दे रहे हैं | आरोप है की उनके द्वारा लगातार अधिकारियों के चक्कर काटे जा रहे थे लेकिन अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे । इसी बात से नाराज भाजपा नेता बोतल हाथ में लेकर आज तहसील पहुंचे जहाँ पर उन्होंने पुलिस प्रशासन को देखा और पेड़ पर चढ़ गए | पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें समझाने का काफी प्रयास किया गया घंटों के चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद बमुश्किल भाजपा नेता को पेड़ से उतारा गया। जगजीवन राम का कहना है कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं हो जाती वह अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे। वह इस पूरे मामले पर रुड़की एसडीएम अंशुल कुमार ने बताया कि चकबंदी के कुछ मामलों को लेकर उस व्यक्ति के द्वारा शिकायत की गई थी जिस पर जांच चल रही है | वहीं आज समझा-बुझाकर उन्हें पेड़ से उतार लिया गया है और पूरे मामले की निष्पक्ष तौर पर जांच की जाएगी।



