

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- विशेष शर्मा

स्थान- बाजपुर

बाजपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेरिया रोड पर फायर स्टेशन ना बनने पर धरना प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। बता दें कि बाजपुर के बेरिया रोड पर वर्ष 2007 में अग्निशमन केंद्र बनाए जाने को लेकर भूमि आबंटित की गई थी और साथ ही लाखों रुपए का बजट भी जारी किया गया था। लेकिन कई वर्ष बीतने के बाद भी अग्निशमन केंद्र का निर्माण नहीं हुआ ।

जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में बेरिया रोड स्थित अग्निशमन केंद्र की भूमि पर एकत्र हुए। जहां समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यदि जल्द ही अग्निशमन केंद्र नहीं बनाया गया तो एक लंबा आंदोलन किया जाएगा।



