चोरी की कार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक कुकरेज़ा

स्थान- रूद्रपुर

किच्छा कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से हुई कार चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रात्रि में किच्छा के कब्रिस्तान के पास खड़ी इको वैन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। मामले का खुलासा करने के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था।

जाँच के दौरान टीम को घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग हाथ लगे थे। जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की कार के साथ दो अभियुक्त लालपुर से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहे है। जिसपर टीम ने तत्काल मौके पर पहुच कर कार सहित दो आरोपियो को गिरफ्तार किया ।

पूछताछ में आरोपियो ने अपना नाम बिलाल निवासी बिलारी मुरादाबाद व नजीम थाना पालिया लखीमपुर खीरी बताया। उन्होंने बताया कि किच्छा में कार चोरी को अंजाम देने के लिए उनका एक ओर साथी सूफी भी था। घटना के दिन सूफी किच्छा पहुचे और कार को ले उड़े। वह कार को उत्तरप्रदेश ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे थे। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि चोरी की कार और घटना में इस्तेमाल कार के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है।