3 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक कुकरेज़ा

स्थान – रूद्रपुर

उधम सिंह नगर जिले की एसओजी टीम ने रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से तीन आरोपियो को तंमचे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एसओजी की टीम को सूचना मिली, पहाड़गंज क्षेत्र के खेड़ा तिराहे में तीन सन्दिग्ध घूम रहे है। जिस पर टीम ने मौके पर पहुच कर युवकों की तलाशी ली,

इस दौरान आरोपियो के पास 32 बोर का एक तमंचा 8 जिंदा कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा व 1 जिंदा कारतूस, 12 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियो ने अपना नाम तौफीक कुरेशी, निवासी सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर, शादाब कुरैशी निवासी रेशमबड़ी, इसरार हुसैन निवासी रेशमबड़ी बताया। आरोपियो के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली में आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत करते हुए कोर्ट में पेश किया जा रहा है।