

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – ललित जोशी सहयोगी धर्मा चन्देल

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 5 हजार से भी अधिक वादों का मौके पर ही आपसी विवाद को सुलझाते हुए निस्तारण किया गया और करोड़ों रुपये की धनराशि दिलायी गयी। उत्तराखंड उच्च न्यायालय में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य, कार्यपालक व वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय मिश्रा के निर्देशन में, पंजीकृत 325 वादों में से 55 का निपटारा कर, 3 करोड़ 49 लाख की समझौता राशि दिलायी गई। उत्तराखंड विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्याय मूर्ति शरद कुमार शर्मा, और आर सी खुल्वे की पीठ में वादों की सुनवाई हुई।

जिसमें अल्मोड़ा, चमोली, चम्पावत, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी,आदि जनपद के वादों का निस्तारण किया गया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव जिला जज आर के खुल्वे ने बताया राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी संख्या में आये हुए वादों का निस्तारण किया गया।



