यशपाल आर्य के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन का अलर्ट मोड

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के काफिले पर हुए हमले के बाद प्रदेश भर की राजनीति में माहौल गरमा गया है। इसी के चलते बाजपुर में मंत्री यशपाल आर्य के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में, आयोजित होने वाले कार्यक्रम को संज्ञान में लेते हुए, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखाई दे रहा है। जिसके चलते बाजपुर कोतवाली में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दे रहा है।

इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है जिसमें पीएसी के साथ-साथ आसपास के थानों की पुलिस को भी बुलाया गया है

जिससे क्षेत्र में किसी भी तरह के विवाद से निपटा जा सके। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा हिंसा भड़काने का कार्य किया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।